आपत्तिजनक वीडियो से उलझे बन्ना अब बाबा के शरण में, विशेष पूजा की, विरोधियों को करेंगे चित्त !
- By rakesh --
- 02 May 2023 --
- comments are disable
आपत्तिजनक वीडियो वायर होने के बाद से चौतरफा घिरे झारखँड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अब पूजा पाठ और खराब ग्रह नक्षत्र का काट कर अपने परिवार और अपने राजनीतिक भविष्य की बेहतरी करने में लग गए हैं। इसी कड़ी में बन्ना गुप्ता अपनी धर्मपत्नी के साथ धनबाद के कतरास गद्दी मुहल्ला में रहनेवाले पुजारी अजय शर्मा के यहां पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। पुजारी के लखदाता मंदिर में धर्मपत्नी के साथ लगभग एक घण्टे तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा का आयोजन किया गया। मंत्री सपरिवार क घंटे तक हाथ जोड़कर अपने परिवार की बेहतरी और उनपर लगातार किए जा रहे वार के निवारण के लिए प्रार्थना की। हालांकि मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि वे अपने पुजारी के यहां अक्सर आते रहते हैं । इसी कड़ी में विशेष पूजा के लिए यहां पहुंचे हैं। साथ ही साथ उन्होंने राज्य में किए जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया।
इधर इस विशेष पूजा में पुजारी अजय शर्मा ने विशेष तरीके से पूजाकर बन्ना गुप्ता और उनके परिवार पर किए जा रहे राजनीतिक हमले के निवारण की प्रार्थना की है। हालांकि बन्ना गुप्ता अपने प्रतिद्वंदियो को तो लगातार धूल चटाने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में एक वीडियो के जारी होने के बाद से बन्ना गुप्ता की चुनौतियां थोड़ी ज्यादा बढ़ गई है। इसके बाद भी बन्ना डटकर अपने विरोधियों का मुकाबला कर रहे हैं। इस पूजा के बादउम्मीद जताई जा रही है कि आनेवाले समय में बन्ना और भी मजबूती के साथ आगे कदम बढ़ा पाएंगे।