भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर जारी ! एशिया कप में पाकिस्तान को चटाया धूल

ऑपरेशन सिंदूर जारी है !

भारत का ‘ऑपरेशन एशिया कप’ सक्सेसफुल, पाकिस्तान ने फिर चाटी धूल, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर भारत 9वीं बार बने चैम्पियन

मोदी दी बधाई

भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 146 के स्कोर पर सिमट गई.

बुमराह-अक्षर और वरुण को 2-2 विकेट मिले. कुलदीप ने 4 विकेट झटके. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन फरहान ने बनाए. टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने तिलक वर्मा के नाबाद 69 रनों के दम पर ये मुकाबला जीत लिया.

इस टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में ये पहली बार था जब फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी. एशिया कप में भारत का अजेय सफर रहा. लगातार 7 मैच जीतकर टीम इंडिया ने फाइनल जीता है.