अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी !

दिल्ली पुलिस का अवैध बांग्लादेशी के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है और लगातार उन्हें पड़कर बांग्लादेश वापस भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की विदेशी शाखा ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 66 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक सुनियोजित और खुफिया सूचनाओं पर आधारित विशेष अभियान के तहत की गई।