पी चिदंबरम ने जैसे ही खोली जुबान, देश में मच गई हलचल !
- By rakesh --
- 01 Oct 2025 --
- comments are disable
‘हमें अमेरिका ने रोका…’, मुंबई हमले पर चिदंबरम का बड़ा खुलासा, ऐसा होता तो 17 साल पहले ही सबक सीख लेता पाकिस्तान !
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने जैसे ही अपनी जुबान खोली, देश में एक बार फिर हलचल मच गई है। एन निजी चैनल पर बातचीत के दौरान पी चिदंबरम ने पाकिस्तान को लेकर एसी जानकारी दी, जिससे भारत को एक बार सोचना पड़ रहा है कि आखिर किस तरीके से अब पाकिस्तानी ओछी हरकतों के खिलाफ कदम उठाया जाए…
दरअसल चिदंबरम ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि … उन्होंने 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले पर कहा है कि तत्कालीन यूपीए सरकार भारी अंतरराष्ट्रीय दबाव में थी. विदेश मंत्रालय के रुख को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई नहीं की गई थी. चिदंबरम ने कहा कि मेरे में बदला लेने का विचार आया था, लेकिन तात्सकालिन केंद्र सरकार इससे सहमत नहीं थी. इस खुलासे पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
पी चिदंबरम ने एक निजी न्यूज चैनल से एक्सक्लूजिव बात करते हुए कहा, ”मैं गृहमंत्री उस दिन बना जब आतंकवादियों को मार दिया गया था. आखिरी आतंकवादी को 30 नवंबर को मार दिया गया था. मुझे लगता है कि वह रविवार का दिन था, जब मुझे प्रधानमंत्री ने बुलाया. मुझे कहा गया कि आपको वित्त से गृह मंत्रालय भेजा जा रहा है, लेकिन मैं इसके लिए तैयार नहीं था. उन्होंने कहा कि हम फैसला कर चुके हैं।”
चिदंबरम ने कहा, ”मुझे सुरक्षा बलों की तैयारी की जानकारी नहीं थी. मुझे हमारी खुफिया एजेंसियों की तैयारियों की कोई जानकारी नहीं थी. मुझे खुफिया एजेंसियों द्वारा पाकिस्तान और पड़ोस में बनाए गए संसाधनों की कोई जानकारी नहीं थी. उस वक्त मेरे मन में आया कि बदला लेना चाहिए. मैंने प्रधानमंत्री और बाकी अहम लोगों से इस मामले पर चर्चा की थी, लेकिन निष्कर्ष काफी हद तक MEA और IFS से प्रभावित था कि हमें स्थिति पर सीधे प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए, इसकी जगह कूटनीतिक तरीका अपनाना चाहिए।”
उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा, ”उस समय अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस, मेरे पद संभालने के दो-तीन दिन बाद मुझसे और प्रधानमंत्री से मिलने आई थीं. उन्होंने कहा था कि प्रतिक्रिया नहीं दें।”
- india operation sindoor
- india pak war
- modi on operation sindoor
- modi operation sindoor
- operation sindoor
- operation sindoor 2025
- operation sindoor aftermath
- operation sindoor animated
- operation sindoor briefing
- operation sindoor details
- operation sindoor heroes
- operation sindoor india
- operation sindoor latest
- operation sindoor live
- operation sindoor news
- operation sindoor pakistan
- operation sindoor timeline
- operation sindoor updates
- operation sindoor video
- p chidambram
- what is operation sindoor