रांची : कोविड सेंटर से तीन कैदी फरार, गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

पाकुड़ जिले के कोविड सेंटर से तीन कैदी फरार हो गये हैं । बताया गया है कि पुलिस की ओर से इन्हें गिरफ्तार करने के बाद कोविड टेस्ट कराया गया था।

लेकिन कोविड टेस्ट के बाद कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद इन्हें कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। पुलिस फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही है।