पीएम मोदी ने किया झारखंड के तीन अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

बीकानेर, राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन किया और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

वे 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे और पलाना में एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड के तीन आधुनिकीकृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। ये स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए गए हैं, जिनमें खूंटी जिले का गोविंदपुर रोड स्टेशन, साहिबगंज का राजमहल स्टेशन, और देवघर का शंकरपुर स्टेशन शामिल हैं। गोविंदपुर रोड स्टेशन को 6.65 करोड़ रुपये, राजमहल स्टेशन को 7.03 करोड़ रुपये और शंकरपुर स्टेशन को 7.7 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। विशेष रूप से शंकरपुर स्टेशन को देवघर एम्स के निकटतम रेलवे कनेक्शन के रूप में तैयार किया गया है, जिससे चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच और आसान होगी।