रांचीः शहीदों को सलाम दिवस कल, 29 को पेट्रोल-डीजल के खिलाफ प्रदर्शन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि शुक्रवार को सुबह 11बजे से दोपहर 12 बजे तक शहीदों को सलाम दिवस मनाना है।

इस दिन कांग्रेस के नेता सहित कार्यकर्ता शहीद स्मारक या महात्मा गांधी या अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा के समक्ष गालवान घाटी में शहीद हुए बहादुर सैनिकों को मोमबत्तियां और दीप जलाकर श्रद्धांजलि देने देंगे।

29 को केन्द्र से लेकर राज्य तक  चलेगा विरोध

29 जून  को पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर जिला मुख्यालयों या केन्द्र सरकार के कार्यालयों के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विरोध सभा का आयोजन करना है। धरना कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात पार्टी के माननीय सांसदों, विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति मूल्य वृद्धि के खिलाफ ज्ञापन देगा ।

राज्य के सभी जिला के मुख्यालयों में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया जायेगा। इसी दिन पार्टी सोशल मीडिया विभागों के तत्वावधान में एक राष्ट्रव्यापी ‘‘ स्पीक-अप ऑन पेट्रोलियम प्राइसेस’’ अभियान आयोजित कर कड़ा विरोध करना है।

हूल दिवस की तैयारी में जुटी कांग्रेस 

वही वित्त मंत्री ने कहाकि 30 जून को हूल दिवस प्रत्येक जिला मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम राजधानी रांची में आयोजित होगा। जहां 30 जून को सुबह 10.30 बजे सिद्धो-कान्हू पार्क, कांके रोड स्थित शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया जाएगा।

सुबह 11.00 बजे से हूल क्रांति दिवस पर कांग्रेस भवन में एक सेमिनार आयोजन होगा, जिसमें जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के सेवानिवृत इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जोसेफ बाड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता व झारखण्ड आदिवासी बुद्धिजीवि मंच के अध्यक्ष पीसी मुर्मू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रखण्ड स्तर पर भी धरना प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल किमतों के वृद्धि के विरोध में झारखण्ड कांग्रेस पार्टी प्रखण्ड स्तर पर 01 जुलाई से 04 जुलाई के बीच में प्रखण्ड स्तर पर धरना कार्यक्रम करेगी।उन्होंने कहा कि उक्त सभी कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन किया जाएगा। इस आशय का पत्र सभी  कार्यकारी अध्यक्ष, जोनल को-ऑर्डिनेटर एवं  जिलाध्यक्षों को निर्गत कर दिया गया है।