रांचीः जैक बोर्ड ने जारी किया तीनों संकायों का रिजल्ट

झारखंड के जैक बोर्ड ने आज इंटर का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। JAC 12th Result 2020 में साइंस में  लगभग 59 प्रतिशत, कॉमर्स में 77 प्रतिशत, आटर्स में 82 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल किया। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के इंटर परीक्षा का परिणाम शुक्रवार शाम 5 बजे घोषित किया।

शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की ओर से परिणाम की घोषणा कर दी गई। झारखंड बोर्ड ने आज एक साथ विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। विज्ञान में 75638 छात्रों में 44626 छात्रों ने उत्‍तीर्णता प्राप्‍त की है। इस साल 17441 प्रथम श्रेणी में, 25735 द्वितीय श्रेणी में और 1406 छात्र तृतीय श्रेणी में सफल हुए हैं।

छात्राएं रही आगे

कुल 84.2 फीसदी छात्राएं और 79.94 फीसदी छात्र सफल घोषित किये गये हैं. इसी प्रकार कॉमर्स और साइंस संकायों में भी छात्राएं आगे रही हैं.झारखंड बोर्ड में 12वीं आर्टस में 71118 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं जबकि, साइंस में 25735 छात्र और कॉमर्स में 13012 छात्र प्रथम श्रेणी से सफल हुए हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) के चैयरमेन अरविंद प्रसाद ने यह जानकारी दी.

विज्ञान की परीक्षा में कुल इतने लोग हुए थे शामिल

इस साल की इंटर विज्ञान परीक्षा में 75638 छात्र शामिल हुए। इनमें कुल 44626 छात्रों ने सफलता प्राप्‍त की है. इंटर साइंस में इस बार 17441 छात्र प्रथम श्रेणी में सफल रहे. जबकि 25735 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में उत्‍तीर्णता पाई है. इस वर्ष 1406 छात्र तृतीय श्रेणी में सफल हुए हैं.

आर्ट्स में सिमडेगा सबसे आगे, चतरा अंतिम पायदान पर

इंटर आर्ट्स की परीक्षा में इस वर्ष सबसे ज्यादा 97.430 फीसदी बच्चे सिमडेगा के पास हुए हैं. चतरा के सबसे कम 53.500 फीसदी बच्चे पास हुए हैं.

कॉमर्स में लोहरदगा रहा अव्वल

इंटर कॉमर्स की परीक्षा में लोहरदगा जिला का रिजल्ट सबसे बेहतरीन रहा, जबकि साहिबगंज का प्रदर्शन सबसे खराब. लोहरदगा जिला के 95.090 फीसदी विद्यार्थी कॉमर्स में सफल हुए हैं, जबकि साहिबगंज के मात्र 43.130 फीसदी बच्चों को सफलता मिली है.