झारखंड राज्यसभा चुनाव में डॉ प्रदीप वर्मा निर्विरोध हुए निर्वाचित
- By rakesh --
- 14 Mar 2024 --
- comments are disable
झारखंड राज्यसभा चुनाव में डॉ प्रदीप वर्मा निर्विरोध हुए निर्वाचित
विधानसभा सचिव ने दिया प्रमाणपत्र
मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,विधायक सीपी सिंह,समरी लाल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,सहित प्रदेश पदाधिकारी ,रांची महानगर एवम ग्रामीण जिला के सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित
प्रमाणपत्र प्राप्त कर डॉ वर्मा ने विधानसभा परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवम राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को भी पुष्प अर्पित कर किया नमन
महिला मोर्चा की बहनों ने कर्यालय में किया पारंपरिक स्वागत, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर,अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ से किया नव निर्वाचित सांसद का स्वागत
उच्च सदन में झारखंड की सशक्त आवाज बनेंगे डॉ प्रदीप वर्मा…बाबूलाल मरांडी
भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी….अमर बाउरी
राज्यसभा चुनाव की जीत राज्य के लाखों कार्यकर्ताओं को समर्पित….प्रदीप वर्मा
राज्य में राज्यसभा के दो सीटों पर निर्विरोध चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई। नाम वापसी की अंतिम तिथि आज अपराह्न तीन बजे समाप्त होने के बाद विधानसभा सचिव ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद दोनो प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
एन डी ए उम्मीदवार एवम प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने विधानसभा सचिव से निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र ग्रहण किया।
मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,विधायक सीपी सिंह,समरी लाल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय , प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए दीपक बंका, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सुबोध सिंह गुड्डू, रांची महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू,ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, केके गुप्ता,बलराम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जीत के बाद डॉ प्रदीप वर्मा ने महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने विधानसभा परिसर स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा,राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई एवम प्रदेश कार्यालय स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका नमन किया।
उच्च सदन में झारखंड की सशक्त आवाज बनेंगे डॉ प्रदीप वर्मा….बाबूलाल मरांडी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डॉ वर्मा को दूरभाष पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी।
श्री मरांडी ने कहा कि डॉ वर्मा के अनुभव एवम उनकी कार्यक्षमता का लाभ राज्य की जनता को मिलेगा।
कहा कि डॉ वर्मा देश के उच्च सदन में झारखंड की सशक्त आवाज बनेंगे।
भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी….अमर कुमार बाउरी
विधानसभा सचिवालय कक्ष में डॉ वर्मा को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि डॉ प्रदीप वर्मा का राज्यसभा केलिए चुना जाना एक कार्यकर्ता का सम्मान है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसने कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी है।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी डॉ वर्मा को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।
नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य एवम प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष,प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो,विधायक कमलेश सिंह सहित केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
डॉ वर्मा ने कहा कि यह जीत प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिनके अथक परिश्रम से ही ऐसे सुखद परिणाम मिलते हैं।
उन्होंने राज्य के लाखों कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार प्रकट किया।
कहा कि पार्टी ने को अवसर दिया है उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करूंगा।
प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर डॉ प्रदीप वर्मा का महिला मोर्चा की बहनों ने अनिता वर्मा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
प्रदेश कार्यालय में स्वागत करने वालों में हेमंत दास,गुरविंदर सेठी, कुणाल आजमानी,अजय राय,नीरज सिंह,पंकज सिन्हा,सीमा सिंह,लक्ष्मी कुमारी, राकेश सिंह,शशांक राज, रोमित नारायण सिंह,शिवाजी सिंह,रामलगण राम,विकास रवि,इंद्रजीत यादव,मुनेश्वर साहू, पप्पू वर्मा,विशाल साहू,कर्मवीर सिंह,पप्पू जायसवाल,अनिल टाइगर,नरेंद्र सिंह,उमेश साहू,रामकुमार पाहन,मनोज चौधरी,आदि शामिल
- bill in rajya sabha
- himachal electrion rajyasbha
- live rajya sabha
- number of rajyasabha members
- Rajya Sabha
- rajya sabha 2022
- rajya sabha bypoll
- rajya sabha day 6
- rajya sabha live
- rajya sabha members
- rajya sabha mp
- rajya sabha mps
- rajya sabha news
- rajya sabha polls
- Rajya Sabha seats
- rajya sabha tv
- rajya sabha up seats
- rajya sabha upsc
- rajyasabha
- rajyasabha members
- rajyasabha members upsc
- sudha murthy rajyasabha
- up seats rajya sabha