बोकारो। स्पेशल ट्रनों के द्वारा विभिन्न जिलों के 1664 लोग पहुंचे बोकारो

बोकारो। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त पहल पर स्पेशल ट्रनों के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों के 1664 श्रमिक एवं छात्र गुजरात से बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन, बोकारो द्वारा सभी श्रमिकों का स्वागत किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गयी।

थर्मल स्कैनिंग की गई

यहां आने वाले सभी श्रमिकों को ट्रेन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए ट्रेन से उतारा गया एवं स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बने काउंटर में उनका थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधी अन्य सभी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें उनके गंतव्य तक जाने हेतु अलग-अलग जिलों की बस में बैठाकर बोकारो रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया।

झारखंड के कुल 18 जिलों में से कुल 1664 लोग आए

बोकारो- 27, चतरा -1206, देवघर-08, धनबाद-04, पूर्वी सिंहभूम-03, गढ़वा-41, गिरिडीह- 56, गोड्डा-05, गुमला- 10, हजारीबाग-233, कोडरमा- 01, लातेहार-09, पलामू-49, रामगढ़-05, साहिबगंज-02, सरायकेला खरसावां-01, सिमडेगा-03 एवं रोहतास (बिहार)-01

पदाधिकारियों के साथ मेडिकल टीम को किया गया तैनात

गुजरात से आने वाले मजदूरों, छात्रों, तीर्थयात्री एवं अन्य लोगों को उपायुक्त मुकेश कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी चास शशि रंजन सिंह के निर्देशानुसार बोकारो स्टेशन के प्लेटफार्म पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसके अलावे आने वाले लोगों के स्वास्थ्य जांच व थर्मल स्कैनिंग हेतु मेडिकलन  टीम की भी तैनाती की गयी थी।