रांचीः कोरोना की नहीं रुक रही रफ्तार, लगभग13 सौ मरीज हुए स्वस्थ्य

रांचीः कोरोना की नहीं रुक रही रफ्तार, लगभग 13 सौ मरीज हुए स्वस्थ्य

राज्य में एक तरफ कोरोना महामारी कहर जारी है। प्रदेश के प्रत्येक जिला में कोरोना ने अपनी पैठ बना लिया है। राज्य में अबतक कोरोना मरीजों की संख्या लगभग 2 हजार तक पहुंच गई है।

इसी बीच बोकारो जिला से अच्छी खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार बोकारो जनरल अस्पताल से दो एवं रांची रिम्स से एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस घर लौटे। इनको मेडिकल किट, फल एवं संक्रमण मुक्त होने का प्रमाण पत्र देकर उनके घरों को रवाना किया गया।

स्वास्थ्यकर्मियों ने उनलोगों को निदेश दिया है कि अपने घरों में ही 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहें। मिली जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति की पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटने के बाद बोकारो जिला में अब कोई पॉजिटिव केस ज्ञात नही है। अर्थात बोकारो जिला कोरोना मुक्त हो गया।

कोरोना मुक्त लोगों को ताली बजाकर डॉक्टरों ने स्वागत किया, कोरोना मुक्त लोगों का कहना है कि घर जाकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने डॉक्टर,स्वास्थ्यकर्मी,तथा नर्स को धन्यावाद दिया कि समय पर इलाजकर हमलोगों को स्वस्थ्य बनाया गया।

उपायुक्त मुकेश कुमार ने उक्त तीनों व्यक्ति के स्वस्थ होकर वापस घर लौटने पर बधाई दी है तथा उन्होंने बताया कि तीन बातों को हमेशा ध्यान में रखना आवश्यक है। पहला मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है एवं  दूसरा सामाजिक दूरी का पालन करना तथा तीसरा अपने-अपने हाथों को नियमित अंतराल पर साबुन से धोते रहना या सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे।