गढ़वाः रंगदारी लेने के चक्कर में पहुंचे सलाखों के पीछे
- By admin --
- 16 Jul 2020 --
- comments are disable
राज्य में अपराधियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से रंगदारी,हत्या,चोरी और डैकती की घटना में इजाफा हुआ है। इसी के तहत गढ़वा जिला के ऊंचरी एवं सोनपुरवा में रंगदारी वसूल रहें दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बात की पुष्टि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने की है।
देशी कट्टा की जोर पर रंगदारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गढ़वा को गुप्त सूचना मिली थी कि ऊंचरी एवं सोनपुरवा में एक व्यक्ति द्वारा नीले रंग के बुलेट से घूमकर देशी कट्टा का भय दिखाकर लोगों से रंगदारी का वसूली कर रहा है।
पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा
पुलिस के द्वारा एक टीम गठित किया गया और ऊंचरी में छापेमारी की गई। जहां एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया इसके बाद पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ के दौरान शाहबाज खान बताया गया कि उसके पास तीन और देशी कट्टा है।
समीर खान के घर से हथियार बरामद
जो अपने दोस्त समीर खान ग्राम सनपुरवा में रखा है और साथ ही एक नीला बुलेट मोटरसाइकिल भी वहीं रखा है। उसके बताए अनुसार सोनपुरवा समीर खान के घर छापामारी किया गया जहां समीर के घर के छत से लकड़ी के ढेर के बीच प्लास्टिक के बैग में छुपा कर रखे गए तीन देशी कट्टा और घर के नीचे से नीला बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया।
गढ़वा थाना में मामला दर्ज
गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों के विरुद्ध गढ़वा थाना कांड संख्या 470/ 2020 धारा -25(1-b)a/26/35 arms act दर्ज किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने बताया की बीते दिन देशी कट्टा की जोर पर कबाडी और जुआं खेलने के दौरान 45 हजार रुपये की लूट किया गया था, और साथ ही शाहबाज खान की इतिहास अपराधिक घटनाओं को लेकर पुराना है।