रांचीःकोरोना पर शुरु राजनीतिक खेल, हेमंत सरकार कोरोना से लड़ने में फेल !

राज्य में कोरोना महामारी और बारिश ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। प्रदेश के सत्ताधारी दल और विपक्ष के एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

कोरोना महामारी लड़ने में राज्य सरकार फेल

पहले दिन से ही यह सरकार कोरोना महामारी से लड़ने के प्रति गंभीर नहीं है। राज्य सरकार ने लॉकडाउन का पालन ठीक से नहीं कराया और साथ ही लोगों को टेस्टिंग की सुविधा भी नहीं मिल सकी।सरकार के मंत्री विधायक ने नियमों की धज्जियां उड़ाई। बीजेपी पार्टी ने शुरू से राज्य सरकार को चेताया, परन्तु हेमंत सरकार ने झूठी लोकप्रियता बटोरने में लगी रही।

लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश ने कहा कि राज्य में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, फिर भी सरकार व्यवस्था बढ़ाने के प्रति सजग नहीं है। राजधानी के अस्पतालों में यदि कोविड बेड का अभाव है तो फिर ग्रामीण क्षेत्र की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। राज्य सरकार ने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

नहीं मिली आवश्यक सुविधा 

चार महीनों में जो सरकार मरीजों के लिए आवश्यक सुविधा सुनिश्चित नहीं करा सकी उसे शासन में बने रहने का कोई नैतिक हक नहीं है। यह सरकार सभी मुद्दों पर अपनी जिम्मेवारियों से भागती रही है। राज्य सरकार के पास महामारी से लडने केलिए पैसे की भी कमी नहीं है,परन्तु इच्छा शक्ति की कमी है।