डोरण्डा एवं धुर्वा क्षेत्र में लगभग 134 स्कूल वैनों की जाँच की गई
- By rakesh --
- 28 Apr 2025 --
- comments are disable
डोरण्डा एवं धुर्वा क्षेत्र में लगभग 134 स्कूल वैनों की जाँच की गई
=================
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार जाँच अभियान चलाया गया
=================
क्षमता के अनुरूप बच्चों को बैठाने सहित सभी प्रकार के सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया गया
=================
स्कूल वैनों में सुरक्षा मानकों की भी जाँच की गई
=================
जिला प्रशासन द्वारा स्कूल वैनों में सुरक्षा मानकों एवं क्षमता के अनुरूप बच्चों को बैठाने सहित सभी प्रकार के सुरक्षा उपाय को लेकर लागातर स्कूल वैनों की जाँच की की जा रही है। ताकि सुरक्षा के सभी मानकों का पालन कराया जा सकें। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
जिस कड़ी में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश पूर्व में ही दिया गया है। जिस कड़ी में आज दिनांक- 28 अप्रैल 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), श्री प्रमोद कुमार केशरी के द्वारा संयुक्त रूप से लालपुर, डोरण्डा एवं धुर्वा क्षेत्र में लगभग 134 स्कूल वैनों की जाँच की गई।
स्कूल वैनों में सुरक्षा मानकों की भी जाँच
जाँच के क्रम में क्षमता से अधिक बच्चों के परिवहन किए जाने पर संबंधित वैन संचालकों / चालकों को चेतावनी एवं नोटिस दिया गया है। स्कूल वैनों में सुरक्षा मानकों की भी जाँच की गई एवं इसे दुरूस्त करने, निजी वाहनों का प्रयोग व्यवसायिक वाहनों के रूप में नहीं करने, क्षमता के अनुरूप बच्चों को बैठाने सहित सभी प्रकार के सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया गया है।
मानकों के अनुरूप स्कूल वैन संचालित कराने का निर्देश
साथ ही व्यवसायिक प्रयोग किए जाने वाले वाहनों के सभी कागजात यथा फ़ीटनेस इन्श्योरेन्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र, पथकर एवं परमिट को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही भविष्य में मानकों के अनुरूप स्कूल वैन संचालित नहीं किए जाने पर संबंधित वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई करने संबंधी चेतावनी दी गई।
- cdl combination vehicle practice test
- cdl combination vehicle test
- cdl permit practice test
- cdl practice test
- combination vehicle test
- driving test
- driving test tips
- driving theory test
- dvsa theory test 2024
- test
- theory test
- theory test 2024 uk
- theory test practice
- theory test questions
- theory test revision
- theory test uk
- uk theory test
- vehicle
- vehicle loading theory test
- vehicle theory test 2024
- vehicle theory test practice