जिम्मेदारी फिर मिलते ही रघुबर दास ने किया दावा, सभी सीटों पर होगा कब्जा
- By rakesh --
- 02 Aug 2023 --
- comments are disable
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को एक बार फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद राज्य में लोकसभा की सीटों को लेकर और मजबूती देखने को मिल सकती है। अपने दिल्ली प्रवास के बाद जब रघुबर दास जमशेदपुर पहुंचे तो जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है। इधर रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का फिर से आभार व्यक्त करते हैं कि जिस तरीके से राष्ट्रीय नेतृत्व में फिर से एक बार हम पर विश्वास जताया है मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरी कोशिश करूंगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 की 14 सीट जिताने का प्रयास करेंगे हम।
वही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा इंडिया महागठबंधन यूपीए महागठबंधन है और यह उल्टा-पुल्टा गठबंधन है। और हम लोगों ने 2014 का पहले देखा है कि यूपीए के शासन में किस तरीके से लूट खसोट की सरकार चल रही थी। और 9 साल के नरेंद्र मोदी जी सरकार में देश की जनता ने देखा किस तरीके से प्रधानमंत्री ने देश का मान सम्मान बढ़ाया है। आज जो भी गठबंधन कर ले जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी।