रांची : अयोध्या में पीएम मोदी कल करेंगे मुख्य पूजा, राजधानी में उत्साह का माहौल
- By admin --
- 04 Aug 2020 --
- comments are disable
अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में राम अर्चना के साथ पूजा शुरू हो गई है। बुध्रवार को रामलला के मंदिर निर्माण का भूमिपूजन होगा। पीएम मोदी राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए 5 अगस्त को अयोध्या आ रहे हैं।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रांची में उत्सव का माहौल बन रहा है। दीपावली जैसी तैयारियां शुरू हो गयी हैं। शहर के मंदिरों को सजाया जा रहा है। अलग-अलग संगठनों की ओर से दीपोत्सव की तैयारी की जा रही हैं।
पांच अगस्त को बांधगाड़ी सब्जी मंडी व आसपास के घरों में एक हजार दीये का वितरण किया जायेगा। सोमवार से शहर में जगह-जगह श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के उत्सव स्वरूप होल्डिग और बैनर लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
शिलान्यास उत्सव के रूप में मनाने के लिए चुटिया राम मंदिर, सर्जना चौक राम मंदिर, मेन रोड के हनुमान मंदिर, श्री वैंकटेश्वर मंदिर आदि को विशेष रूप से सजाया जा रहा है।
दिए से घरों को सजाने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह है। इसको लेकर कुम्हरों को दिए के लिए आर्डर पहले ही कर दिए गए थे। इस कारण कुम्हारों के के बीच भी ख़ुशी का माहौल है।
राजधानी के मंदिरों को दिए से रोशन कर देने की तैयारी चल रही है। बरियातू में इसको लेकर राम उत्सव का आयोजन किया जा रहा जा रहा है। मिठाइयों के भी आर्डर लोग दे रहे हैं , जिसे कल ख़ुशी के माहौल में लोगों के बीच बांटा जायेगा। कुछ उत्साही युवक तो अभी से आतिशबाजी के जुगाड़ में भिड़ गए हैं।