चतरा : खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, घर क्षतिग्रस्त
- By admin --
- 21 Jul 2020 --
- comments are disable
चतरा में गैस एजेंसी की लापरवाही के कारण एक बार फिर बड़ी घटना होते-होते टल गई। हालांकि लोगों की तत्परता के कारण परिजनों की जान तो बच गई, लेकिन घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मामला सदर थाना क्षेत्र के दारियातू गांव की है। जहां देर रात खाना बनाने के दौरान मुखल दांगी के घर लगे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई।
इससे पहले परिजनों और ग्रामीणों को कुछ समझ आता, इससे पहले ही सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। हालांकि इस दौरान सिलेंडर में लगी आग को बेकाबू होता देख ग्रामीणों के मदद से परिजन घर से बाहर निकल गए थे। लेकिन ब्लास्ट से घर की दीवारें न सिर्फ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, बल्कि घर के सामान भी बर्बाद हो गए। इधर परिजनों ने गैस एजेंसी पर सिलेंडर मेंटेनेंस में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।
मुखिया सुरेंद्र यादव ने बताया कि इलाके में हजारीबाग के कटकमसांडी में संचालित लक्की भारत गैस एजेंसी के द्वारा उपभोक्ताओं के घर सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है। एजेंसी की सिलेंडर में इतनी खामियां होती हैं कि आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। इस बाबत कई बार एजेंसी संचालक से दुरुस्त सिलेंडर आपूर्ति करने की अपील की गई है, लेकिन उसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुई है। लोगों के घरों तक सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर एजेंसी द्वारा सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर एजेंसी से मुआवजा दिलाने की मांग की है।