देश में इन तरीकों से GST फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं जालसाज
- By rakesh --
- 22 Apr 2023 --
- comments are disable
आधार से लेकर फर्जी पंजीकरण का हो रहा इस्तेमाल
देश में पिछले कुछ समय में कई तरह के जीएसटी फ्रॉड के मामले सामने आए हैं। इसमें लोगों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर जीएसटी फ्रॉड को अंजाम दिया है और सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये चपत लगाई। हालांकि, इस तरह के मामलों का खुलासा होने के बाद सरकार की ओर से इस तरह का फ्रॉड करने वाले लोगों पर कार्रवाई भी की गई है।
आधार के जरिए जीएसटी फ्रॉड
पिछले कुछ महीनों के दौरान आधार कार्ड के जरिए जीएसटी फ्रॉड के कई मामले सामने आए हैं, जिसमें व्यापार से जुड़े कारोबारी अपना फर्जी आधार बनवाते हैं और उसे किसी रेंडम नंबर से लिंक करा देते हैं। फिर फर्जी आधार कार्ड के जरिए जीएसटी में पंजीकरण कर पूरे फर्जीवाडे़ को अंजाम दिया जाता है।
इस तरीके जीएसटी फ्रॉड के मामले पिछले कुछ समय में काफी तेजी से सामने आए हैं। कुछ जालसाज जीएसटी बचाने के लिए अपनी कंपनियों का फर्जी पता दे देते हैं। इससे वे जीएसटी भरने से बच जाते हैं। बकाया के सभी नोटिस अलग-अलग पतों पर आते हैं। दक्षिण के कुल राज्यों की फर्मों का उत्तर भारत में पंजीकरण के कुछ मामले पकड़े गए हैं।
अगर आप एक राज्य से दूसरे राज्य में 50000 रुपये से अधिक का सामान भेजते हैं तो फिर आपको जीएसटी पोर्टल से ईवे बिल जनरेट करना होता है। इसे बचाने के लिए कुछ कंपनियां सामान को सर्विसेज जैसे मैनपावर की आपूर्ति दिखाकर जीएसटी बचाने की कोशिश करते पकड़ा गया है।
पिछले कुछ दिनों एक ही स्थान पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कई जीएसटी फर्मों के पंजीकरण के मामले सामने आए हैं। इसका उद्देश्य सरकार से फर्जी जीएसटी बिल लगाकर इनपुट क्रेडिट लेना होता है।