छात्रा पर तीन लोगों ने तेज़ाब से किया हमला !

दिल्ली विश्वविद्यालय की एक 20 वर्षीय छात्रा पर तीन लोगों ने तेज़ाब से हमला किया, जिससे वो झुलस गई। पीड़िता ने कहा, “…मुझे न्याय चाहिए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाना चाहिए।”

दिल्ली पुलिस ने कहा, “…जब वो कॉलेज की ओर जा रही थी, तभी उसका परिचित मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र अपने साथियों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया। ईशान ने कथित तौर पर अरमान को एक बोतल दी, जिसने उस पर तेज़ाब फेंक दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने आगे बताया कि जितेंद्र उसका पीछा करता था और लगभग एक महीने पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी। क्राइम टीम और FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर, BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।”