रांची: राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 25 सौ के पार,एक्टिव केस मात्र 579
- By admin --
- 02 Jul 2020 --
- comments are disable
झारखंड में एक दिन में 35 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। धनबाद से 6, पूर्वी सिंहभूम से 8, हजारीबाग से 5, गढ़वा से 4, रांची, साहिबगंज व पाकुड़ से 2-2, दुमका, बोकारो, गुमला, खूंटी, गोड्डा व लोहरदगा से 1-1 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं।
राज्य में एक्टिव केस 579
इन्हें लेकर राज्य में अब तक कुल 2,525 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 1,931 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल, राज्य में कोरोना के कुल 579 एक्टिव केस हैं। वहीं, बुधवार को राज्य के विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों से 47 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट गये।
जामताड़ा जिला हुआ कोरोना मुक्त
इनमें सिमडेगा से 1, बोकारो से 7, देवघर से 4, पूर्वी सिंहभूम से 11, रांची से 1, लातेहार से 4, पलामू से 1, जामताड़ा से 5, रामगढ़ से 2 व गुमला से 11 मरीज शामिल हैं।जामताड़ा में 5 संक्रमितों के स्वस्थ होते ही यह जिला कोरोना मुक्त हो गया है, यहां अब एक भी एक्टिव केस नहीं है।
3051 सैंपल की हुई जांच
बुधवार को राज्य भर में कुल 3,479 सैंपल लिये गये, जिनमें से 3,051 सैंपलों की जांच की गयी है. वहीं, अब तक 1,47,611 सैंपल लिये जा चुके हैं. इनमें से 1,45,692 सैंपलों की जांच हो चुकी है. इस समय बैकलॉग में 1919 सैंपल हैं.
रिकवरी रेट 76.48 प्रतिशत
झारखंड में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 76.48 प्रतिशत हो गया है. वहीं, मरीजों का ग्रोथ रेट 1.86 प्रतिशत है. संक्रमितों के डबलिंग होने की दर 37.56 दिन हो गया है. जबकि मृत्यु दर 0.59 प्रतिशत है.