धनबाद : विधायक राज सिन्हा की हो रही रेकी, जान से मारने की मिली धमकी
- By admin --
- 25 Aug 2020 --
- comments are disable
हजारीबाग जिला से महिला के द्वारा विधायक राज्य सिन्हा के पास एक चिट्ठी भेजी गई है जिसमें महिला ने विधायक राज्य सिन्हा पर कभी भी हमला होने की बात कही है । महिला ने चिट्ठी में लिखा है कि आप की रेकी की जा रही है और आप पर कभी भी जानलेवा हमला हमला हो सकता है।
धमकी भरा पत्र मिलने पर विधायक ने थाने में की शिकायत
बता दे कि बैंक मोड़ के मटकुरिया में मंडल उपाध्यक्ष सतीश सिंह की हत्या के 1 सप्ताह भी नहीं बीते और विधायक राज्य सिन्हा के पास ऐसी चिट्ठी आने से भाजपा में हड़कंप मच गया है। चिट्ठी मिलने के बाद विधायक राज सिन्हा सराय ढेला थाना में उस चिट्ठी को को देखकर शिकायत की है और वरीय अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी है।
जानकारी के मुताबिक जो चिट्ठी आई है, उसके लिफाफे पर हजारीबाग की मुहर लगी है और उसमें कहा गया है कि विधायक की रैकी की जा रही है और उनके पास उनका गाड़ी नंबर भी उपलब्ध है साथ ही कहा गया है कि अपराधियों के पास कई आधुनिक पिस्टल और एक के ak-47 भी है।
बॉडीगार्ड लेने के लिए हो रहा सबकुछ -विरोधी
वही विधायक राज सिन्हा ने विरोधियों द्वारा यह कहे जाने पर कि बॉडीगार्ड के लिए यह खेल खेला जा रहा है, इसके जवाब में विधायक ने कहा कि हमें बॉडीगार्ड की तो कोई आवश्यकता ही नहीं है, बॉडीगार्ड की तो कभी मांग भी नहीं की। जनता ही बॉडीगार्ड है। साथ ही पुलिस के द्वारा अपराधियों की पहचान की भी मांग की है। ताकि सच्चाई सबके सामने आये ।
चिट्ठी की जांच में लगी पुलिस
वही सरायढेला पुलिस इस चिट्ठी की जांच में लग लग गयी है , जिससे पता चल सके कि किसी की शरारत है या फिर वाकई में विधायक को जान का खतरा है।