रांची : झारखंड में 530 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, कुल संख्या हुई 18156

रविवार को झारखंड में कुल 530 मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें बोकारो से 29, चतरा से 01, देवघर से 14, धनबाद से 18, दुमका से 01, जमशेदपुर से 49, गढ़वा से 85, गिरिडीह से 02, गोड्डा से 08, गुमला से 12.

हजारीबाग से 27, जामताड़ा से 03, खूंटी से 12, कोडरमा से 08, लातेहार से 18, पाकड़ से 06, पलामू से 63, रामगढ़ से 09, रांची से 71, साहेबगंज से 14, सरायकेला से 11, सिमडेगा से 25 और चाईबासा से 44 मरीज शामिल हैं.

इन नये मरीजों के साथ सूबे में संक्रमितों की कुल संख्या 18156 हो गयी है. वहीं आज सूबे में कोरोना से 09 लोगों की मौत हो गयी है. झारखंड में वर्तमान में 9597 एक्टिव मामले हैं. 8998 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं अब तक कोरोना से 177 लोगों की जान जा चुकी है.