सरायकेला: रुंगटा स्टील प्लांट में कोरोना मरीज पाए जाने पर हड़कंप, नहीं आए कर्मचारी 

राजनगर थाना क्षेत्र के रुंगटा स्टील प्लांट में पिछले दिनों कोरोना संक्रमित मरीज के पाए जाने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. कर्मचारियों का मांग है कि जो कर्मचारी संक्रमित व्यक्ति के साथ कार्य कर रहे थे,उन सभी कर्मचारियों की टेस्टिंग करायी जाए, तभी हम लोग काम पर लौटेंगे।

इसको लेकर सरायकेला उपायुक्त, राजनगर बीडीओ तथा मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपते हुए कोरोना टेस्ट कराने की मांग कर्मचारियों ने की है, जिसको लेकर आज कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सभी कर्मचारियों का कोरोनावायरस की जाँच नहीं हो है, तब तक हम सब काम पर नहीं लौटेंगे. इसलिए हम सब आज माइंस में काम पर नहीं गए. उक्त जानकारी रुंगटा माइन्स के यूनियन लीडर रथुराम हसदा ने पत्रकारों को दी .