नवजात को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- By rakesh --
- 21 May 2025 --
- comments are disable
रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने आरोपी 50 वर्षीय सुल्ताना खातून को मंगलवार को जेल भेज दिया। वह कांटाटोली के कुरैशी मोहल्ला, सुल्तान लेन की रहने वाली है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुल्ताना पहले सहिया का काम करती थी और इसी कारण वह अस्पताल के काम-काज से अच्छी तरह परिचित थी। हालांकि 2 साल पहले उसे इस काम से हटा दिया गया था। पुलिस पूछताछ में सुल्ताना ने बताया कि वह बच्चे को नर्स के कहने पर अल्ट्रासाउंड कराने ले जा रही थी, लेकिन पुलिस को शक है कि वह बच्चे को बेचने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि उसके खुद के बच्चे पहले से हैं।
इस मामले में बच्चे की मां, निरसी देवी ने केस दर्ज कराया है। वह बुढ़मू थाना क्षेत्र के हेसलपीढ़ी गांव की रहने वाली हैं। निरसी देवी ने बताया कि उन्होंने 17 मई की सुबह 7:45 बजे सदर अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। उसी शाम करीब सात बजे एक महिला उनके पास आई और कहा कि उनका पति नशे में अस्पताल के बाहर गिरा पड़ा है। महिला की बातों में आकर निरसी देवी अपने नवजात को लेकर उसके साथ ऑटो में बैठ गईं। थोड़ी दूर जाने के बाद महिला ने बच्चे को गोद से छीन लिया और 10 हजार रुपये देने लगी। जब निरसी देवी ने पैसा लेने से इनकार किया तो महिला झगड़ा करने लगी और ऑटो से उतरकर भाग गई।
इसके बाद निरसी देवी किसी तरह अपने बच्चे को लेकर वापस अस्पताल पहुंचीं और परिवार वालों व अस्पतालकर्मियों को पूरी बात बताई। हालांकि उस समय पुलिस को सूचना नहीं दी गई। 19 मई को आरोपी महिला फिर से अस्पताल परिसर में दिखी, जिसके बाद परिजनों और अस्पतालकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- bachha char ka video dekhaiye
- bachha chor
- bachha chor jhutha aarop
- bachha chor jhutha arop
- bachha chor jila maharajganj ka video
- bachha chor jila maharajganj video
- bachha chor ka video
- bachha chor kidney chor
- bachha chor mr tabrej
- bachha chori ka video
- bachha chori maharajganj ka video
- bachha chori video
- kidney chor
- kidney chori ka video
- mr tabrej bachha chor
- viral bhabhi
- viral bhabhi video
- बच्चा चोरी का वीडियो
- बच्चा चोरी महाराजगंज का वीडियो