रांची। स्पेशल ट्रेन के माध्यम से 3264 मजदूरों पहुंचे धनबाद,भेजे जायेंगे उनके घर
- By admin --
- 07 May 2020 --
- comments are disable
रांची। लॉकडाउन फेज-3 के चौथे दिन गुरुवार को भी प्रवासी मजदूरों की झारखंड वापसी जारी रही। आज तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से करीब 3264 मजदूरों को झारखंड लाया गया। इनमें सूरत-धनबाद, तेलंगाना के घटकेसर-जमशेदपुर व लुधियाना-पलामू के डालटनगंज आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन शामिल है। वहीं, बोकारो से राहत भरी खबर आ रही है।
12 जिला में कोरोना की कहर
यहां तीन मरीजों की भी लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें गुरुवार को घर भेजा जा सकता है। बोकारो में 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनमें से एक की मौत हो चुकी है और स्वस्थ होने पर 6 को पहले ही अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इधर, राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 128 है, जिसमें रांची के 94 मरीज हैं। वायरस का संक्रमण राज्य के 12 यानी 50 फीसदी जिलों में पहुंच चुका है। राज्य के कुल कोरोना संक्रमितों में से 4 की मौत हो चुकी है। 38 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
गुजरात से पहुंची स्पेशल ट्रेन
वहीं, गुरुवार को गुजरात के सूरत से स्पेशल ट्रेन के जरिए 1198 श्रमिक धनबाद स्टेशन पहुंचे। सूरत से 22 बोगियों के साथ आने वाली स्पेशल श्रमिक ट्रेन में झारखंड के गिरिडीह, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग, जामताड़ा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, गढ़वा तथा चतरा जिले के प्रवासी मजदूर सवार थे।
किया जा रहा होम क्वारैंटाइन
बुधवार सुबह भी तीन श्रमिक ट्रेन दूसरे राज्यों से झारखंड के अलग-अलग जिलों में पहुंची थी। इन ट्रेनों में एक धनबाद, एक पलामू के डालटनगंज जबकि एक रांची के हटिया स्टेशन पर पहुंची थी। इनमें सवार सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य विभाग की ओर से थर्मल स्क्रीनिंग की गई फिर बसों से उनके घर भेज दिया गया। जहां उन्हें होम क्वारैंटाइन किया गया है।