हज यात्रियों को मिला प्रशिक्षण, विधायक डॉ इरफान कर रहे हैं मॉनिटरिंग !

हज यात्रा 2023 को लेकर हज हाउस रांची में प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

करीब 600 हज यात्रियों को तफ्सील से प्रशिक्षण दिया गया।

हज यात्री संयम रखें… गो फर्स्ट फ्लाइट को लेकर केंद्र सरकार से हो रही है वार्ता-डॉ इरफान अंसारी

अगर हज यात्रियों को गो फर्स्ट के बदले वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी होगी जिम्मेवार

झारखण्ड के जायरीनों को कोई कठिनाई नहीं होने दूंगा – डॉ. इरफान अंसारी

आप तमाम जायरीन देश और राज्य की खुशहाली के लिए दुआ मांगे – डॉ. इरफान अंसारी

________

आगामी हज यात्रा के मद्देनजर झारखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हज हाउस, रांची में जायरीनों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 600 जायरीनों ने भाग लिया।

शिविर में, कल्याण मंत्री हाफिजउल हसन खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप, रांची के उपायुक्त श्री राहुल सिंहा, वरीय पुलिस उपाधीक्षक श्री किशोर कौशल, युवा झारखंड के संरक्षक श्री अर्शे आलम ने हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों को मुबारकबाद दी।

डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि तीन साल के लंबे समय के बाद हज यात्रा रांची से शुरू हो रही है। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। झारखण्ड राज्य हज समिति ने भी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। जायरीनों की ख़िदमत में कोई कमी नही होगी। मेरा वादा है कि झारखण्ड राज्य हज समिति अपने इंतज़ामात से पूरे मुल्क में मिसाल कायम करेगी।

इस अवसर पर डॉ. इरफान अंसारी ने हज पर जाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तीन साल के बाद हज यात्रा दोबारा रांची से शुरू हुई है जिससे हम सभी मे खुशी और उत्साह है। झारखण्ड राज्य हज समिति ने आपकी ख़िदमत के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली है। आपको किसी भी तरह कि परेशनी नही होगी ये डॉ. इरफान अंसारी का वादा है। आप सभी से मेरी गुज़ारिश है कि हमारे देश की अमन-चैन और शांति के लिए दुआ करें।

मौके पर उपस्थित प्रशिक्षण लेने आए लोगों ने हज समिति के इंतज़ामों की तारीफ करते हुए कहा कि डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में झारखण्ड राज्य हज समिति उम्दा कार्य कर रही है। हमें खुशी है कि लोकप्रिय विधायक और चिकित्सक होने के साथ साथ एक बेहतरीन इंसान डॉ. इरफान अंसारी हाजियों की ख़िदमत में लगे हैं।

ज्ञात हो की पिछले वर्ष झारखंड के जायरीनों को कोलकाता से यात्रा करने पड़ी थी। उस दौरान भी डॉ. इरफान अंसारी ने अपने दायित्व का निर्वहन पूरी शिद्दत से किया था।