रांची : हेमन्त सोरेन ने किया वीर शहीदों को नमन, कहा- हमारे गौरव हैं वीर जवान

आज करगिल विजय दिवस है. आज करगिल की विजय गाथा को याद कर देश गौरवान्वित हो रहा है। आज से 21 साल पहले दुश्मन ने जम्मू-कश्मीर में करगिल, द्रास, बटालिक की चोटियों पर बुरी निगाह डाली थी।

भारत के वीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर इन चोटियों की रक्षा की और इसे पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त कराया। भारतीय सेना के इन सैनिकों के अदम्य साहस और कुर्बानी को याद और नमन करने के लिए देश हर साल 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस मनाता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय सेना के शौर्य की गाथा बयां करने वाले कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा। यह दिवस अमर शहीदों की निडरता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। राष्ट्र सदैव वीर शहीदों का कृतज्ञ रहेगा। देश के वीर जवान हमारे गौरव हैं।