डालटनगंज : तेल के टैंकर में ले जाये जा रहे 40 मवेशी जब्त, चालक और खलासी फरार

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक टैंकर में ले जाये जा रहे 40 मवेशियों को जब्त किया है। बताया गया है कि पुलिस को देखकर चालक और खलासी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और सभी मवेशियों को थाना ले आया गया है, जहां से उसे ग्रामीणों को देखरेख के लिए सौंपा जाएगा।