कांग्रेस में वापसी के बाद रांची पहुंचे डॉ. अजय कुमार, क्या पूरी होगी महत्वाकांक्षा

हाथरस कांड के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

  • कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
  • हाथरस कांड के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
  • रामेश्वर उरांव ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

महिला कांग्रेस कमेटी ने हाथरस कांड के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया. प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त मंत्री रामेश्वर राव की उपस्थिति में अल्बर्ट एक्का चौक पर हाथरस मामले को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की.

हाथरस घटना के खिलाफ कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने मोदी और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. रामेश्वर उरांव ने योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली पर सवाल उठाया.

उन्होंने कहा कि हाथरस में देश को झकझोर देने वाली घटना हुई. उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की लीपापोती करने की कोशिश की. कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की सदस्य मौजूद थीं.