धनबाद : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, परेड का हुआ पूर्वाभ्यास

 74 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में धनबाद जिला प्रशासन जुट गया हैं। गुरुवार को रणधीर वर्मा स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा परेड का पूर्वाभ्यास किया गया ।

जिला पुलिस के जवानों द्वारा सिटी एसपी सह प्रभारी एसएसपी अमित रेणु के द्वारा परेड की सलामी ली गयी । बताते चले कि वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से पहली बार गोल्फ ग्राउंड सादगी के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा । धनबाद उपायुक्त व प्रभारी एसएसपी परेड की सलामी लेंगे।

वंही लोग घरों में बैठे ही परेड का सीधा प्रसारण भी अपने मोबाइल व टीवी स्क्रीन पर jhar. Con और फेसबुक पेज पर भी देख पाएंगे इसके लिए धनबाद उपायुक्त ने कई दिशा निर्देश भी दिए है । बता दे कि समारोह में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नही होगा सिर्फ कोरोना योद्धा को सम्मानित किया जाएगा ।