हज यात्रियों को मोदी सरकार ने दिया सौगात, 50 हजार रुपए तक की दी छूट !

हज यात्रियों को मोदी सरकार ने दिया सौगात, यात्रा खर्च में 50 हजार रुपए तक की दी
छूट: डॉ मिस्फीका हसन*

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री एवं भाजपा झारखण्ड प्रदेश प्रवक्ता डॉ मिस्फीका हसन ने नई हज पॉलिसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास ,सबका विश्वास के मंत्र को चरितार्थ कर रही है, उसी का आशय है नई हज पॉलिसी।

उहोने कहा कि नई हज पॉलिसी के अनुसार पहले आवेदन करते वक्त सूटकेस, छाता, बैग,चादर का पैसा लिया जाता था अब ऐसा नहीं होगा। यात्री आने हिसाब से सामान की खरीददारी कर सकते है।

उन्होंने कहा कि हज यात्रियों को मोदी सरकार ने खुशखबरी दी है की हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन को अब खर्च कम करने पड़ेंगे। उन्होने कहा कि नई हज पॉलिसी के अनुसार हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन निशुल्क होगा इसके अलावा कई अन्य तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

डॉ हसन ने कहा की इस बार 1,75,025 हज यात्री अपनी धार्मिक यात्रा पर जा सकेंगे। हज यात्रा पर जाने वाले यात्री को औसतन 3 लाख 90 हजार रुपए खर्च करना पड़ता था।
70 साल से अधिक के उम्र के बुजुर्ग, दिव्यांग और महिला यात्रियों को हज यात्रा में प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ताजा पॉलिसी के अनुसार मोटे तौर पर जायरीन को अब अपने धार्मिक सफर के लिए 50000 रुपए तक की छूट मिल पाएगी।

डॉ हसन ने कहा कि हज यात्रा में जाने वाले हाजी के ठहरने की समय अवधि 40 दिन के बजाय 30 दिन होगा और अगर जरूरत पड़ी तो 30 दिन बढ़ाया जा सकता है।