भारत और रूस की दोस्ती से बिलबिलाया अमेरिका !

भारत और रूस की दोस्ती से बिलबिलाया अमेरिका, हथियारों की खरीद पर जता रहा आपत्ति
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक का भारत को लेकर चौंकाने वाला बयान सामने आया है. जिसमें वह रूस से हथियार खरीदने और भारत का ब्रिक्स का सदस्य होना पर आपत्ति जता रहे हैं.वाशिंगटन डीसी में एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा, “भारत सरकार ने कुछ ऐसी चीजें की हैं, जो आम तौर पर अमेरिका को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं.” उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, आप आम तौर पर रूस से अपना सैन्य उपकरण खरीदते हैं. अगर आप रूस से अपने हथियार खरीदने जा रहे हैं, तो यह अमेरिका को परेशान करने का एक तरीका है.