रांची। 45 प्लस के पत्रकारों को अब प्राथमिकता के आधार पर कोराना का टीका

रांची। झारखंड के पत्रकारों को अब प्राथमिकता के आधार पर कोरोना का वैक्सिन दिया जाएगा। पत्रकारों को टीकाकरण अभियान से जोड़े जाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशानिर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दे दिए हैं। इस अभियान के तहत जारी निर्देश में 45 साल से उपर के सभी पत्रकारों को प्रथामकता के रूप में टीकाकरण अभियान से शामिल करना है।

मुख्यमंत्री ने ट्विट कर इस बारे में जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विट में लिखा है कि-

–राज्य के सभी पत्रकारों को प्राथमिकता के तौर पर कोरोना टीकाकरण अभियान के साथ जोड़ा जाएगा।

इस आशय हेतु मैंने अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) को निर्देश दे दिए हैं।

कोरोना की इस लड़ाई में हम मिलकर लड़ते हुए ही जीत हासिल करेंगे।

कोरोना फिर हारेगा झारखण्ड फिर जीतेगा।

 

इस ट्विट के बाद झारखंड के पत्रकार काफी खुश हैं। कुछ पत्रकारों ने सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं, तो कुछ का मन तो भगवान के चरणों में लोट-पोट जाने का भी कर रहा है।