एक मंच पर आए पक्ष-विपक्ष के सांसद-विधायक, मिलकर शुरू किया 26 बेड का अस्पताल
- By rakesh --
- 01 May 2021 --
- comments are disable
कोरोना की लड़ाई मिलकर लड़ने की तैयारी
रांची/गोड्डा। कोरोना की महामारी की भयावहता को देखते हुए अब सत्ताधारी दल और विपक्ष के सांसद-विधायक एक मंच पर जमा होते नजर आने लगे हैं। चाहे वह ऑनलाइन मंच पर ही जमा होने की बात क्यों नही हो। दरअसल गोड्डा जिला के सदर अस्पताल में कोरोना से लड़ाई के क्रम में 26 बेज का डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के उद्घघाटन का मौका आया तब जहां राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पहल की, वहीं सत्ता पक्ष से राजमहल सांसद विजय हांसदा पोडैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव, महगामा की विधायक दीपिका पांडेय, बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम के साथ विपक्षी दल से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, गोड्डा विधायक अमित मंडल सभी ने एक सुर में कोरोना से जंग लड़ने का वादा किया।
सतर्कता के साथ आगे बढ़ना जरुरीी
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कर कमलों द्वारा गोड्डा जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल में अलग से 26 बेड का डेडिकेटेड कोविड अस्पताल का उद्घाटन ऑनलाइन के माध्यम से किया गया। बन्ना गुप्ता के द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि जिले में जिला प्रशासन की मदद से आज डेडिकेटेड कोविड अस्पताल शुभारंभ हो रहा है।जो जिले के लिए गौरव की बात है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम को अपना आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के प्रथम चरण के समाप्त होने के बाद दूसरे चरण में हमें और भी सतर्कता बरतनी जरूरी है ।