केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 जुलाई को झारखंड दौरे पर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 जुलाई को झारखंड दौरे पर आएंगे. वे रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्यमंत्री आमंत्रित होंगे. इस बैठक में झारखंड समेत चारों राज्यों के आला अधिकारी भी शामिल होंगे.