धनबादः कमर्शियल माइनिंग के खिलाफ यूनियन ने फूंका बिगुल

केंद्र सरकार द्वारा कोयला उत्पादन में कमर्शियल माइनिंग को लागू करने को लेकर आज से पांचो ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हड़ताल पर चले गए हैं। संयुक्त मोर्चा में एटक, इंटक, बीएमएस, सीटू, और एचएमएस के साथ कई यूनियन समर्थन में है।

हड़ताल का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। धनबाद में बीसीसीएल, सेल और ईसीएल कोलयरी में यूनियन के नेताओं ने उत्पादन और डिस्पैच को पूरी तरह से बंद कर दिया। साथ ही कार्यालय को भी बंद करा दिया, जिससे कर्मियों की हाजिरी भी नहीं बनी। कमर्शियल माइनिंग के खिलाफ हड़ताल को सफल बनाने को लेकर ट्रेड यूनियन पूरी तरह से तत्पर है और जगह-जगह प्रदर्शन कर और झंडे गाड़ कर उत्पादन को पूरी तरह से ठप कर दिया है।

वहीं  यूनियन नेताओं का कहना है कि कमर्शियल माइनिंग के तहत 41 कोल ब्लॉक की नीलामी कोल इंडिया को निजीकरण करने की ओर कदम है, जिसका विरोध हम लोग जोरदार तरीके से करेंगे। अभी तो 3 दिनों का हड़ताल है जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करेंगे लेकिन कोल इंडिया को निजीकरण किया और बढ़ने नहीं देंगे। अब देखना होगा की 3 दिनों की यह हड़ताल कितना सफल रहती है और 3 दिनों में उत्पादन और डिस्पैच कितना प्रभावित होता है।