रांची। झारखंड से दो ट्रेन के साथ 1474 लोगों को किया गया रवाना
- By admin --
- 14 May 2020 --
- comments are disable
रांची। लॉकडाउन के दौरान झारखंड से पहली बार दो ट्रेनों को रवाना किया गया. लॉकडाउन की वजह से झारखंड में फंसे लगभग 1474 यात्रियों को दिल्ली और जयपुर के लिए रवाना किया गया। हटिया रेलवे स्टेशन से जयपुर के लिए जो श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
राजधानी एक्सप्रेस से 940 यात्रियों को भेजा गया
उसमे 534 यात्री सवार थे, दिल्ली के लिए रवाना हुई राजधानी एक्सप्रेस में 940 यात्रियों को भेजा गया. जिस तरह झारखंड के लोग देश के दूसरे हिस्से में फंसे हुए थे, उसी तरह झारखंड में भी देश के दूसरे राज्यों के हज़ारो लोग लॉक डाउन की वजह से फंसे हुए थे। घर जाने की ख़ुशी यात्रियों के चेहरे पर साफ़ झलक रही थी।
मास्क और सेनेटाइजर दिया गया
स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर यात्रियों को भेजा गया। मास्क और सेनेटाइजर भी प्रशासन के द्वारा सभी को मुहैया कराया गया। झारखंड में प्रवासियों को लेकर अबतक 44 ट्रेनें आ चुकी है. जिसमें 50 हज़ार 28 प्रवासी वापस आ चुके है. साथ ही बस से अबतक 29 हज़ार 444 प्रवासी अपने राज्य लौट आये है.