रांची : इंटर टॉपर को 3, सेकंड टॉपर को 2 और थर्ड टॉपर को मिलेंगे 1 लाख रूपये

 राज्य के होनहार बच्चे  बनेंगे लखपति। झारखंड सरकार राज्य के होनहार बच्चों को पुरस्कृत करने का फैसला लिया है। सरकार ने कैबिनेट में निर्णय लिया है कि राज्य के टॉपर को सम्मान देने का काम करेगी।

इंटर के टॉपर को 3 लाख, सेकंड टॉपर को 2 लाख और थर्ड टॉपर को 1 लाख रूपये देगी, साथ ही 10 वीं के तीनो बोर्ड JAC , CBSC और ICSE के टॉपर को 1 लाख रूपये देगी और सेकंड और थर्ड को 75 हज़ार और 50 हज़ार रूपये का इनाम देगी।