रांची : झारखण्ड में प्रदेश सरकार पर लॉकडाउन का बढ़ा दवाब

रांची : झारखण्ड में प्रदेश सरकार पर लॉकडाउन का बढ़ा दबाव

  • सांसद ने पूर्ण लॉकडाउन करने का सरकार से की मांग
  • कोरोना संक्रमण मामले में सरकार असंवेदनशील- सांसद

राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ इससे होने वाली मौतों का भी आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 30 जून तक राज्य में जहां कुल 15 संक्रमित की मौत हुई थी, जबकि 25 जुलाई तक मौतों का आंकड़ा 76 पहुंच गया। यानी 25 दिनों में कोरोना ने कई लोगों की जान ले ली।

वहीं राजधानी के बाद राज्य का लौहनगरी के नाम से जाना जाने वाला जमशेदपुर में भी लोग तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा मौतें इसी जिले में हुई है। इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष सरकार को सम्पूर्ण लॉकडाउन की सलाह दे रहा है।

वर्तमान में राजधानी रांची और जमशेदपुर कोरोना संक्रमण के मामले में हॉटस्पॉट शहर बनता जा रहा है। रांची के सांसद संजय सेठ ने बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार को असंवेदनशील बताया और संपूर्ण लॉकडाउन की मांग किया है ।

सासंद ने मुख्यमंत्री से कड़े कदम उठाने का आग्रह किया है, साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया है कि हर परिस्थिति में वे सरकार के साथ हैं।