गुमलाः पीएलएफआई नक्सली आया पुलिस के गिरफ्त में,मांगे रहे थे पैसा
- By admin --
- 18 Jul 2020 --
- comments are disable
राज्य में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई के कारण नक्सलियों की मनोबल में कमी आ गई है। प्रदेश के कई हिस्सों से नक्सली गिरफ्तारी पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में गुमला जिला से दो नक्सली सहयोगी गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दे कि पीएलएफआई नक्सली के द्वारा मिशन चौक लोहरदगा रोड निवासी गणेश गुप्ता से पांच लाख रुपया लेवी मांगा गया था। इस मामलों को गंभीरता से लेते हुए गणेश गुप्ता ने गुमला थाना में मामला दर्ज कराया गया था। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक टीम को गठित किया और छानबीन में जुट गई।
गुमला थाना प्रभारी ने बताया कि टीम द्वारा छापेमारी में पीएलआई नक्सली विजय उरांव को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान विजय ने बताया कि मणि उरांव और संजय उरांव के सहयोग से लेवी की मांग किया था और लगातार जान से मरने की धमकी भी दिया गया।
गिरफ्तारी के समय पुलिस ने मोबाईल, नक्सली पोस्टर बरामद किया। वहीं जिले के एसपी ने सख्त लफ्जों में कहाकि जिला के अंदर जितने भी नक्सली और अपराधी हैं,वे जल्द से जल्द सरेंडर करें,नहीं तो उनपर कानूनी कार्रवाई सख्ती से की जाएगी।