निजी क्षेत्र में 75 % आरक्षण, आजसू का ‘नौकरी दो हेमंत सरकार’ अभियान 9 अगस्त से
- By rakesh --
- 23 Jun 2025 --
- comments are disable
बलिदान दिवस की सफलता पर
आजसू पार्टी ने जताया आभार
निजी क्षेत्र में 75 % आरक्षण के लिए आजसू का
‘नौकरी दो हेमंत सरकार’ अभियान 9 अगस्त से
रांची। आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता एवं युवा नेता संजय मेहता ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि निजी क्षेत्र में स्थानीय को 75 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के लिए पार्टी संघर्ष करेगी और आवश्यकता पड़ी तो न्यायालय में भी पहल करेगी। पार्टी 9 अगस्त से 14 अगस्त तक ’नौकरी दो हेमंत सरकार’ अभियान चलाएगी और इस संबंध में राज्य सरकार से हिसाब मांगेगी तथा निजी क्षेत्र के कार्यालयों में ज्ञापन देगी।
मुख्य प्रवक्ता डॉ भगत ने बलिदान दिवस समारोह के आयोजन की सफलता के लिए अपने सभी कार्यकर्ताओं, पंचायत कमिटी के सदस्यों, प्रखंड कमिटी के सदस्यों, सभी जिला अध्यक्षों, केंद्रीय कमिटी के सदस्यों, एक-एक कार्यकर्ताओं और मीडिया का आभार प्रकट किया।
झारखंड के जमीनी मुद्दों पर संघर्ष की तैयारी
डॉ भगत ने कहा कि पार्टी ने बलिदान दिवस के माध्यम से झारखंड के मसलों पर अपने विचारों को रखा है। झारखंड में स्थानीयता, नियोजन, पुनर्वास, नियुक्ति, परीक्षा, परिणाम, नियुक्ति कैलेंडर, ओबीसी आरक्षण, निजी क्षेत्र में आरक्षण, आउटसोर्सिंग में आरक्षण, आउटसोर्सिंग नियुक्ति से सरकारी नियुक्तियों का मारा जाना, पेसा क़ानून, सरना धर्म कोड, जमीन अधिग्रहण, मुआवजा, सीएनटी, एसपीटी, नौकर शाही का निचला स्तर, करप्शन, कंपनियों की मनमानी, झारखंड आंदोलनकारियों के बीच पहचान का संकट, क़ानून व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति, मइयाँ सम्मान योजना को बिना स्पष्ट क़ानून और विधिक प्रक्रिया के लागू किए जाने के मसले को पार्टी ने प्रमुखता से उठाया है। इन सवालों पर पार्टी मुखरता से संघर्ष करेगी।
डॉ भगत ने कहा कि वर्तमान सरकार जनमुद्दों का समाधान नहीं कर पायी है। राज्य में लगातार हत्या और गोलीबारी की घटनाओं से आम जनमानस में भय व्यापत हुआ है। स्थानीयता और नियोजन का मसला लटका पड़ा है। ऐसे में आजसू आम जनमानस की आवाज बनकर संघर्ष को तेज करेगी।
मइया योजना में कटौती पर तीखा प्रहार
उन्होंने कहा कि सरकार मइयां सम्मान योजना के साढ़े पाँच लाख लाभुकों का नाम काट दी है। यदि वे योग्य नहीं थे तो सरकार ने किस आधार उनका चयन किया था। यदि यह प्रशासनिक भूल थी तो इसके लिए किस नौकरशाह को सजा दी गई। सरकार ने मईयाँ सम्मान योजना के चयन और नाम हटाने का कोई आधार नहीं बताया है। इसकी कोई स्पष्ट पॉलिसी नहीं है। आजसू पार्टी सभी माँ बहनों के सम्मान में खड़ी है। लेकिन किसी का योग्य लाभुक के तौर पर चयन करना और फिर उनका नाम हटा देना यह मइया का अपमान है।
कई कार्यक्रम तय हुए
राजेंद्र मेहता ने बताया कि आजसू पार्टी 30 जून को हूल दिवस, 08 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस, 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन कार्यक्रम आयोजित करेगी।
हर कंपनी से लेंगे हिसाब ,
दिया जाएगा ज्ञापन
युवा नेता संजय मेहता ने बताया की पार्टी ‘नौकरी दो हेमंत सरकार’ अभियान की शुरुआत करेगी। इसके तहत सरकार से हम नौकरी का हिसाब लेंगे। सरकार ने निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक लाया था। उसका अनुपालन क्यों नहीं हुआ ? सरकार ने आउटसोर्सिंग क्षेत्र में भी 75 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक लाया है उसका अनुपालन क्यों नहीं हो रहा है। सरकार स्थानीय को निजी क्षेत्र में नौकरी की बात कहती है। लेकिन राज्य की स्थानीय नीति कहाँ है?
श्री मेहता ने कहा कि सरकार कानून बनाकर ख़ुद ही अपने लोगों से कोर्ट जाकर कानूनों में पेंच फँसाती है और हक़ देने के समय बहानेबाजी करती है। सरकार की बहानेबाजी अब नहीं चलेगी। आजसू अब नौकरी का हिसाब माँगेगी। सरकार ने कितनी नौकरी दी है उसका आँकड़ा सरकार जारी करे। यह आँकड़ा आम जनमानस को भी जानने का अधिकार है।
संजय मेहता ने बताया की आजसू पार्टी सभी निजी कंपनियों, खनन क्षेत्र की कंपनियों से स्थानीय को नौकरी देने का हिसाब और आँकड़ा माँगेगी। साथ ही झारखंड सरकार के परीक्षा आयोगों से भी पार्टी सवाल पूछेगी। सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं को ठग रही है। हम नौजवानों के सपने को मरने नहीं देंगे और मुखरता से नौजवानों के सवालों को जनता के बीच रखेंगे। आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से आरक्षण को मारा जा रहा है। ठेकादारी प्रथा के कारण शोषण बढ़ा है। संविदाकर्मियों का स्थायीकरण का मामला सरकार लटका कर रखना चाहती है। राज्य के अंदर श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा है। मजदूरों का शोषण और पलायन बढ़ा है। राज्य के 2 करोड़ से ज़्यादा आबादी के युवा आज रोजगार के नाम पर ठगे जा रहे हैं।
पार्टी के नेताओं ने कहा की बलिदान दिवस के माध्यम से राज्य के कोने कोने से आए युवाओं ने एक नई क्रांति का बिगुल फूँका है। नौजवानों की पीड़ा का हम प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा उपस्थित रहे। इस मौके पर पार्टी में नए जुड़े ऋतुराज शाहदेव का स्वागत किया गया।
- 22nd june foundation day of ajsu party
- ajsu
- ajsu foundation day
- ajsu parti
- AJSU Party
- ajsu party 2025
- ajsu party flag
- ajsu party foundation day
- ajsu party foundation day 2022
- ajsu party foundation day 2025
- AJSU PARTY JHARKHAND
- ajsu party news
- ajsu party silli
- ajsu party song
- ajsu party supremo sudesh mahto
- ajsu party worker celebration on foundation day
- ajsu poltical party
- jharkhand poltical party ajsu
- jmm vs ajsu party
- sudesh mahto ajsu party