शराब दुकानों में पड़ने लगे छापे, रांची डीसी की कार्रवाई तेज !
- By rakesh --
- 29 Oct 2023 --
- comments are disable
खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P से अधिक मूल्य पर बिक्री संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई
उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देशानुसार की गई कार्रवाई
रांची शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आ रही शिकायतों पर कार्रवाई
उपायुक्त रांची, द्वारा खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P से अधिक मूल्य पर (मदिरा) बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश
===========================
उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देशानुसार खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P से अधिक मूल्य पर (मदिरा)
बिक्री संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई की गई।
राँची जिलान्तर्गत खुदरा उत्पाद दुकानों में कार्यरत विक्रेताओं के विरूद्ध M. R.P से अधिक पर मदिरा की बिक्री की शिकायतों पर संबंधित अंचल अवर निरीक्षक उत्पाद / क्षेत्रीय निरीक्षक उत्पाद से जाँच करवाने के क्रम में खुदरा उत्पाद दुकानों के विक्रेताओं के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुये झारखंड उत्पाद (झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लि0 के माध्यम से खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन) नियमावली 2022 के नियम 24 (2) में वर्णित है कि ” दुकान पर्यवेक्षक, दुकान प्रभारी, दुकान सहायक एवं सुरक्षा गार्ड का कार्य संतोषप्रद नहीं होने पर जिला के सहायक आयुक्त उत्पाद / अधीक्षक उत्पाद वैसे कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिये झारखण्ड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड को अनुशंसा भेजेंगे। जिला के सहायक आयुक्त उत्पाद /अधीक्षक उत्पाद से प्राप्त अनशंसा के आधार पर झारखण्ड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड अवश्य संज्ञान लेगा तथा प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। ” इसके तहत दोषी पाये गये दुकान में कार्यरत विक्रेताओं को हटाकर संबंधित दुकानों में दुसरे कर्मीयों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
आपको जानकारी हो की कुछ खुदरा उत्पाद दुकानों पर मदिरा की बिक्री M.R.P पर सुनिश्चित कराने हेतु “Test Purchase” भी लगातार करवायी जा रही है, ताकि दोषी पाये गये विक्रेताओं पर अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुये उन्हें उक्त दुकान से हटा दिया गया है।
दोषी पाये गये विक्रेताओं पर अग्रेत्तर कार्रवाई की विवरणी निम्न है-
(1) विदेशी शराब दुकान रातू रोड़ चौराहा से पिस्का मोड़ न.-04 (अनुज्ञप्ति संख्या-004_FLX_RNC_2023 *दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-आदित्य कुमार साहू।
(2) विदेशी शराब दुकान, जे.पी.मार्केट धुर्वा, अनुज्ञप्ति संख्या-03_FLX_RNC_22-23*दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-नीरज कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार रंजन, सुधीर कुमार।.
(3) विदेशी शराब दुकान, धुर्वा बस स्टैंड, अनुज्ञप्ति संख्या-021_FLX_RNC_22-23 दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-सागर प्रसाद चौरसिया, नितीश पाल, रवि कुमार।
(4) विदेशी शराब, ओरमांझी दुकान, अनुज्ञप्ति संख्या- 073_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-कपिल देव
(5) कंपोजिट दुकान, बरवे, अनुज्ञप्ति संख्या-01_COM_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- कैंप कुमार महतो।
(6) विदेशी शराब दुकान, रातू रोड़ चौराहा से पिस्का मोड़, अनुज्ञप्ति संख्या-003_FLX_RNC_2022-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- अजीत कुमार।
(7) विदेशी शराब दुकान, बोड़ेया, अनुज्ञप्ति संख्या-074_FLX_RNC_2022-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-श्रीनिवास सिंह।
(8) विदेशी शराब दुकान, खादगढ़ा बस स्टैंड क्षेत्र कांटाटोली, अनुज्ञप्ति संख्या-052_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- सुरेन्द्र कुमार सिंह।
(9) विदेशी शराब दुकान अरगोड़ा, अनुज्ञप्ति संख्या-012_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- ज्ञान प्रकाश सिंह, विमल कुमार, सुंदर सिंह, ओम प्रकाश।
(10) विदेशी शराब दुकान बिरसा चौक, अनुज्ञप्ति संख्या-014_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- रंजन कुमार।
(11) विदेशी शराब दुकान सेल सिटी , अनुज्ञप्ति संख्या-031_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- सुनील कुमार, विनय सिंह, अशोक प्रसाद।
(12) विदेशी शराब दुकान, टाटीसिलवे न.-2 अनुज्ञप्ति संख्या-068_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-धर्मेंद्र सिंह।
कुल-24 विदेशी शराब दुकान में कार्यरत्त विक्रेताओं को M.R.P. से अधिक मदिरा की बिक्री की शिकायत प्राप्त होने के उपरांत दुकान से निष्कासित करने हेतु महाप्रबंधक, संचालन झारखण्ड राज्य विवरेजज कॉर्पोरेशन लि. रांची से अनुशंसा की गई है।
खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P से अधिक मूल्य पर (मदिरा) बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश
उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P से अधिक मूल्य पर (मदिरा) बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते रहना हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए लगातार कार्रवाई करने को कहा हैं।
- aged wine
- aldi wine
- andre mack wine
- ba world of wine
- bon app wine
- bon appetit wine
- bon appetit world of wine
- cab wine
- cheap wine
- expensive wine
- french wine
- good wine
- homemade wine
- konstantin baum master of wine
- master of wine
- new wine
- red wine
- red wine taste test
- red wine tasting
- red wines
- tasting wine
- white wine
- wine
- wine 101
- wine 4 me
- wine about it
- wine basics
- wine king jay
- wine list
- wine taste test
- wine tasting
- world of wine