रांचीः हिंदपीढ़ी में चांद छत से गिरा, चोरी करने चढ़ा था छत पर
- By admin --
- 15 Jul 2020 --
- comments are disable
रांची शहर के हिंदपीढ़ी में देर रात छत से गिरकर एक युवक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। युवक की पहचान मो. चांद के रूप में कई गई है। चांद का शव जहां से बरामद किया गया है।वहां के लोगों के अनुसार चांद देर रात घर में चोरी के इरादे से आया। छत के रास्ते चढ़ रहा था। लेकिन पैर फिसलने की वजह से वह छत से नीचे गिर पड़ा,इससे चांद की मौत हो गई।
चांद की मौत की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों और परिजनों को मिली।वे बुधवार की सुबह हिंदीपीढ़ी स्थित अस्थायी कैंप थाना पहुंचे और मोहम्मद चांद की मौत के विरोध में हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि मो. चांद की हत्या कर उसके शव को नीचे फेंका दिया गया है और पूरे मामले को दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है।
हंगामे की जानकारी मिलते ही कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह जानकारी मिली है कि मोहम्मद चांद घर में चोरी करने के इरादे से गया था और पैर फिसलने की वजह से छत से गिर गया। इसकी वजह से उसकी मौत हो गयी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।