जेपी नड्डा पहुंचे रांची, हवाईअड्डे पर ही बनाई रणनीति !

 

रांची। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा अपने छत्तीसगढ़ दौरे के क्रम में झारखँड की राजधानी रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने राज्य के बड़े नेताओं के साथ बातचीत भी की। जानकारी के अनुसार चुनी तैयारी के बीच नड्डा ने राज्य में पार्टी की वर्तमान स्थिति के साथ साथ कई मुद्दों पर मंथन किया है। हालांकि अधिकारिक रूप से नड्डा की तरफ से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है कि झारखंड के साथ साथ पड़ोसी राज्यों में चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई है। मुलाकात के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास ने कहा कि आनेवाले समय में पार्टी बेहतर ढंग से कार्यकरेगी।