रांची। आस्था के साथ सादगी से मना मंडा पर्व, दहकते अंगारों पर चले भक्त
- By rakesh --
- 19 May 2021 --
- comments are disable
रांची। झारखंड के कई ऐसे पर्व त्योहार है, जिसकों लेकर आस्था है कि पर्व को विधि विधान के साथ मनाना जरुरी है। कोरोना काल में भी जब झारखँड के महत्वपूर्ण पर्व त्योहारों का समय आ रहा है तो फीका-फीका ही मनाया जा रहा है। ऐसा ही एक आस्था का पर्व है मंडा पूजा। इस पर्व में आस्था और परंपरा के अनुसार भक्त शिव की आराधना करते हैं और नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलते हैं। देखिए एक खास रिपोर्ट।
वीनंगे पांव दहकते अंगारे पर चलते ये लोग आम लोग नहीं हैं। ये सभी झारखँड के शिवभक्त हैं, जो अपनी परंपरा और आस्था के साथ दहकते अंगारों पर चलकर विधि-विधान को पूरी कर रहे हैं। वैसे तो इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम से यहां मनाया जाता है, लोकिर कोरोना के कारण इस पर्व का विधि-विधान ही करने के साथ पूजा किया गया।
इस दौरान शिव भक्त नंगे पांव दहकते अंगारे पर चल कर अपनी आस्था का परिचय दिया और शारीरिक दूरी बनाकर पुजारी पितांबर गोस्वामी और मंटू गोस्वामी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर पूजा को संपन्न कराया। और भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती से गांव और इस राज्य या महामारी समाप्त हो इसको लेकर प्रार्थना की गई
कोरोना की महामारी के बीच झारखँड के कई पर्व त्योहार सादगी के साथ मनाकर सिर्फ विधि-विधान को ही पूरा किया जा रहा है। मंडा पर्व भी कुछ तरह से संपन्न कराया गया। लेकिन भक्तों को उम्मीद है कि महामारी से जल्द ही निजात मिल जाएगी और लोग फिर से धूमधाम से मंडा पर्व को मना जाएगा।