नीतीश के 84 तो मोदी के 14, तेजस्वी ने की 183, चिराग ने 186 सभाएं
- By rakesh --
- 10 Nov 2025 --
- comments are disable
Bihar Elections 2025: दो चरणों के प्रचार में नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत, नीतीश के 84 तो मोदी के 14, तेजस्वी ने की 183, चिराग ने 186 सभाएं
बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का चुनाव प्रचार अब समाप्त हो चुका है. राज्य का हर इलाका नेताओं के पोस्टरों, रैलियों और जनसभाओं से गूंजता रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव तक, हर कोई जनता के बीच पहुंचा. अब बारी है जनता की, जो आने वाले मतदान में तय करेगी कि सत्ता की चाबी किसके हाथ में जाएगी।
मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इस चुनाव में सबसे ज्यादा सभाएं की. उन्होंने कुल 84 जनसभाओं को संबोधित किया इनमें 73 सभाएं हेलीकॉप्टर से और 11 सड़क मार्ग से की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 14 चुनावी सभाओं को संबोधित किया. उनके हर कार्यक्रम में जबरदस्त भीड़ और सुरक्षा के बीच राजनीतिक जोश देखने को मिला. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 11, गृह मंत्री अमित शाह ने 24 और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 13 रैलियां की।
महागठबंधन की तरफ से सबसे बड़ा चेहरा रहे तेजस्वी यादव ने प्रचार अभियान को पूरी तरह अपने कंधों पर उठाया. उन्होंने 183 सभाएं की और 55 घंटे हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी. तेजस्वी ने एक दिन में 18 सभाएं कर रिकॉर्ड बनाया।
कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने संभाली. राहुल ने 16 और प्रियंका गांधी वाड्रा ने 13 सभाएं की, जबकि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीन कार्यक्रमों में भाग लिया।
18 फीसदी दलितों ने दिया साथ तो मिलेगा ताज, दूसरे चरण में 100 से अधिक सीटों पर असर
बिहार चुनाव के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर रविवार को थम गया है। इस चरण में सबकी निगाहें दलित और मुसलमान मतदाताओं पर है। जनादेश की चाबी 18 फीसदी दलित मतदाताओं के हाथ में है, जिनकी सौ सीटों पर परिणाम का पलड़ा इधर से उधर झुकाने की ताकत है। इसके अलावा इसी चरण में सीमांचल समेत तीन दर्जन सीटों पर प्रभावशाली उपस्थिति रखने वाले मुसलमान समुदाय के भविष्य की राजनीति के संकेत भी छिपे हैं।
- bihar
- bihar chunav
- bihar chunav 2025
- bihar chunav 2025 live
- bihar chunav 2025 opinion poll live
- bihar chunav date updates
- bihar chunav news live
- bihar chunav phase 1 voting live
- bihar chunav update
- bihar chunav vote turnout
- bihar chunav voting
- bihar crime
- bihar election
- bihar news
- bihar politics
- bihar polls
- bihar rally
- bihar samachar
- bihar vidhan sabha chunav 2025
- bihar vidhan sabha chunav phase 1 live
- bihar votes
- bihar voting
- kon jeet raha bihar chunav
- news 18 bihar
- news18 bihar
- saharsa bihar