रांची : टेरर फंडिंग समेत कई मामलों में हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत 10 सितंबर तक बढ़ाई

झारखंड हाई कोर्ट ने टेरर फंडिंग सहित सभी ऐसे मामलों की अंतरिम राहत दस सितंबर तक बढ़ा दी है, जिसमें पूर्व में हाई कोर्ट से राहत मिली हो। चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने एक मामले में सुनवाई करते हुए अंतरिम राहत बढ़ाने का निर्देश दिया। इन मामलों में आज ही राहत समाप्त होने वाली थी।

इसके साथ ही टेरर फंडिंग मामले के आरोपियों महेश अग्रवाल, सोनू अग्रवाल और विनीत अग्रवाल को भी हाइकोर्ट से सोमवार को 10 सितम्बर तक राहत मिल गयी है.

इन पर मगध अम्रपाली प्रोजेक्ट में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन और नक्सली संगठनों को आर्थिक मदद पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं. एनआईए के द्वारा इन सभी को चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है.