रांची: मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का लगा तांता, अर्जुन मुंडा ने दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है। कोरोना संक्रमण काल में लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए ईश्वर से उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी जन्मदिन पर हेमंत सोरेन को बधाई दी है। मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, मिथिलेश ठाकुर और बन्ना गुप्ता समेत अन्य विभिन्न दलों के नेताओं ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामल़ों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सफलता की दुआ की।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि मुख्यमंत्री स्वस्थ रहें ,यशस्वी रहें ,राज्य की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते रहें ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हेमंत सोरेन दीर्घायु हों,यशस्वी हों, सकुशल रहें, देश-दुनिया में उनका नाम रोशन हो ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता छोटू ने भी हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है एवं उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है।