रांची। छठी जेपीएससी परीक्षा की परीक्षा को मिली चुनौती, कोर्ट ने मांगा जबाब

रांची। छठी जेपीएससी परीक्षा के अंतिम परिणाम को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। जस्टिस राजेश कुमार की कोर्ट ने सोमवार को इस पर सुनवाई करते हुए जेपीएससी और सरकार को 10 जून तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिककर्ता मनीष सिन्हा ने कहा है कि जेपीएससी ने रिजल्ट जारी करने में कई गड़बड़ियां की हैं। कटऑफ मार्क्स 600 निर्धारित था, लेकिन उसे कुल 601 अंक मिले हैं।

कटऑफ मार्क्स में कई त्रुटियां

परीक्षा के नियम में कहा था कि हिंदी-अंग्रेजी में सिर्फ क्वालिफाइंग मार्क्स रहेंगे। अंक परिणाम में जोड़े नहीं जाएंगे, लेकिन रिजल्ट में इसे भी शामिल किया गया है। सभी पदों के लिए कटऑफ मार्क्स अलग-अलग न कर एक ही रखा गया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता मनोज टंडन ने कोर्ट को बताया कि इस परिणाम में कई और त्रुटियां हैं। इस कारण जारी किए गए अंतिम परिणाम पर रोक लगा देनी चाहिए।

जेपीएससी बोला-सिफारिश सरकार को नहीं भेजी है   

जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने कोर्ट को बताया कि रिजल्ट जारी करने के बाद आयोग ने अभी सफल उम्मीदवारों की सिफारिश सरकार को नहीं भेजी है। इस पर कोर्ट ने कहा कि सिफारिश भेजने के पहले प्रार्थी की ओर से उठाए गए बिंदुओं पर भी आयोग को विचार करना चाहिए।