दो बच्चे की मां को हुआ प्यार, पति ने पत्नी का प्रेमी से करा दिया विवाह

देवघर।

देवघर के पुरणदहा मोहल्ले में एक अनोखी विवाह संपन्न की गई । यह विवाह महिला के पति ने खुद महिला के साथ चल रहे अफेयर वाले लड़के से पूरे समाज के बीच सिंदूरदान कर किया गया , देवघर के पुंरदहा निवासी शुभंकर रमणी की शादी मीना देवी के साथ लगभग 12 साल पहले हुई थी । इनके दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटी और एक बेटा भी है । काफी समय तक रिश्ता ठीक चला लेकिन  धीरे-धीरे रिश्ते में कड़वाहट आने लगी और मीना देवी का अफ़ेयर देवघर के करो गांव का निवासी सिकंदर कुमार यादव से शुरू हो गया।

प्यार ऐसे परवान चढ़ा की मीना देवी दीपावली के दिन अपने घर से लड़ाई कर उक्त युवक के पास चली गई । जिसके बाद दोनों वापस शुभंकर रामानी के घर पहुंचे । उन्होंने कहा कि यह दोनों शादी के बंधन में बांधना चाहते हैं । इसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा स्थानीय लोगों के बीच हुई । तय किया गया कि मीना देवी का विवाह सिकंदर कुमार यादव के साथ कराया जाए । मीना देवी के पति शुभंकर रमानी ने खुद दोनों का विवाह संपन्न कराया । समाज के बीच सिंदूर डलवाकर यह विवाह संपन्न किया गया । इधर विवाह संपन्न होने के बाद कई कागजातों में दस्खत भी कराए गए।  ताकि आने वाले समय में शुभंकर रामानी को किसी तरह की परेशानी न झेलना पड़े। विवाह करने के बाद दोनों को ससुराल से ही विदाई दी गई और इस विवाह के साक्षी बने वहां के सभी स्थानीय।